छत्तीसगढ़

DURG NEWS : स्कूटर में पेट्रोल भराकर स्टार्ट करते ही लगी आग:पेट्रोल पंप में मचा हड़कंप, रेत, पानी और फायर सिलेंडर से बुझाई आग

By Dinesh chourasiya

स्कूटर में लगी आग को बुझाता पेट्रोल पंप कर्मी - Dainik Bhaskar
स्कूटर में लगी आग को बुझाता पेट्रोल पंप कर्मी

दुर्ग जिला मुख्यालय में एक अजीबो गरीब वाकया हुआ। एक युवक ने अपने स्कूटर में जैसे ही पेट्रोल डलाकर उसे स्टार्ट किया उसमें आग लग गई। पेट्रोल पंप में खड़े स्कूटर में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। वहां के कर्मचारियों ने तुरंत फायर सिलेंडर और रेत डालकर किसी तरह स्कूटर की आग को बुझाया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम 7 बजे के करीब की है। दुर्ग के पटेल चौक स्थित पेट्रोल पंप में एक स्कूटर चालक पेट्रोल डलाने पहुंचा। उसने पेट्रोल डालकर स्कूटर को आगे खड़ा किया। पेट्रोल का पैसा देने के बाद उसने जैसे ही सेल्फ मारा स्कूटर के इंजन में आग लग गई। आग देखकर स्कूटर चालक गाड़ी छोड़कर भागा। आग लगने की घटना पेट्रोल पंप के अंदर हुई, इससे बड़ी अनहोनी की आशंका से वहां हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप का पूरा स्टॉफ स्कूटर की आग को बुझाने के लिए भागा। किसी ने फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, तो किसी ने बाल्टी में रखी रेत को डाला। इसके बाद भी आग नहीं बुझी। इसके बाद लोगों ने पाइप लगाकर पानी डाला तब जाकर स्कूटर की आग बुझी। बताया जा रहा है जब तक आग बुझी स्कूटर बुरी तरह जल गया था।

आग लगने की घटना से मचा हड़कंप
आग लगने की घटना से मचा हड़कंप

हो सकती थी बड़ी अनहोनी
पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि यदि आग स्कूटर की टंकी तक पहुंचती तो उसमें 2-3 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। इससे उसमें ब्लास्ट भी हो सकता था। यदि ब्लास्ट होता तो पेट्रोल पंप को भी नुकसान होता और बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

Related Articles

Back to top button