
18 सूत्री मांगों को लेकर भिलाई निगम का आज घेराव करेगी बीजेपी, इधर छावनी थाने का भी घेराव करेगी बीजेपी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जानिए क्या है पूरा मामला
By Dinesh chourasiya
भिलाई। आज मंगलवार 6 जून को भाजपा पार्षद और भाजपाई छावनी थाना और नगर पालिक निगम भिलाई का घेराव करेंगे। छावनी थाना का घेराव भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले को गिरफ्तार नही होने के कारण किया जाएगा, जिसकी जानकारी पीयूष मिश्रा द्वारा थाना को लिखित आवेदन दिया जा चुका है। वही भाजपा पार्षद और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में 18 सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई का घेराव करेंगे
–







बीजेपी द्वारा दिया गया छावनी थाने में आवेदन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वालो को 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने बाबत्
विगत कुछ महिने से शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्भावना वश भारत की विभूतियों का निरन्तर अपमान किया जा रहा है। इसी क्रम में अटल उद्यान केम्प – 2 वार्ड-37, संत रविदास नगर में स्थापित भारत रत्न की प्रतिमा स्वर्गीय माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर अज्ञात लोगो ने कालिख डालकर अपमानित किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि प्रतिमा स्थापना के दौरान कुछ लोगो द्वारा उत्पात मचाया गया था। उस समय कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, परन्तु आपके द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया था तथा प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद प्रतिमा स्थापित हुई थी उस समय भी ऐसी आशंका जताई गयी थी कि उपद्रवी तत्व मूर्ति को नुकसान पहुँचा सकते है लेकिन प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि मूर्ति के सम्मान को बनाये रखा जायेगा। लेकिन शनिवार कि रात 03.06.2023 को कुछ अज्ञात तत्वो ने कालिख पोतकर भारत रत्न का अपमान किया है। पूर्व में भी थाने में शिकायत किया जा चुकी है. परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।अतः आपसे निवेदन है कि तत्काल कार्यवाही की जाये अन्यथा कल दिनांक 06.06.2023 को थाने का घेराव किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।













