राष्ट्रीय

बालासोर रेल हादसे में 288 नहीं, 275 लोगों ने गंवाई जान, 187 शवों की अब तक नहीं हुई पहचान  

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

 

भुवनेश्वर। : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या एक बार फिर अपडेट हुई है. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने रविवार (4 जून) को जानकारी दी कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 288 नहीं, बल्कि 275 है। हालांकि इससे पहले मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा 288 था। उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद कुछ शवों की ‘डबल काउंटिंग’ हो गई थी। अब बालेश्वर जिला कलेक्टर ने सब कुछ जांचने के बाद अंतिम रिपोर्ट दे दी है। उनके लिखित रिकॉर्ड के मुताबिक, बाहानगा ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 78 की पहचान कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

187 शवों की पहचान बाकी

वहीं, अन्य 10 शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही उनके परिजन को सौंप दिया जाएगा। शेष 187 शवों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।

मुख्य सचिव ने कहा है कि शवों की पहचान और स्वीकृति के लिए 18003450061एक ट्रोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। जो लोग शवों की पहचान करने आ रहे हैं, वे इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। हमारे अधिकारी उनकी मदद करेंगे। 1929 टोल फ्री नंबर केवल ओडिशा के लोगों के लिए जारी किया गया है।

 

 

 

 

शव भेजने का खर्चा उठाएगी सरकार

इधर, राज्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने पार्थिव शरीर को अपने खर्चे पर उनके गंतव्य के लिए भेजेगी। ट्रेन हादसे में घायल हुए 382 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में इलाज चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। राज्य सरकार सभी को पूरी तरह से मुफ्त चिकित्सा प्रदान कर रही है।

 

कटक के अस्पताल में 180 का इलाज

दूसरी ओर कटक के एससीबी मेडिकल अस्पताल के जनरल वार्ड में 180 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि छह आईसीयू में हैं। तीन घायलों का इलाज सोरो में और 57 घायलों का इलाज बालेश्वर में चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री निरंजन पुजारी ने कहा कि अन्य ठीक हो गए हैं और वापस चले गए हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button