छत्तीसगढ़

पत्रकार को धमकी देने वाले ट्रेनी आईपीएस की आईजी और एसपी ने लगाई फटकार, मांगनी पड़ी माफी…

By Dinesh chourasiya

रायगढ़।  : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ट्रेनी आईपीएस की दादागिरी को लेकर उदित पुष्कर को समारोह स्थल की ड्यूटी से हटा दिया गया है. उदित पुष्कर द्वारा पत्रकार को धमकी दिया जाना भारी पड़ा है। पुष्कर को आलाधिकारियों से फटकार भी पड़ी। आईजी और एसपी के सामने ट्रेनी IPS की परेड हुई. घटना को लेकर उदित पुष्कर ने पत्रकार वैभव शिव पांडेय से माफी मांगी. बोले- मैं माफ़ी बोलता हूं, मुझसे गलती हुई. उदित पुष्कर ने कहा कि आगे से ध्यान रखूंगा.

रायगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ट्रेनी आईपीएस उदित कुमार ने मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार वैभव शिव पांडेय को तमाचा मारने की धमकी दी थी।

Related Articles

Back to top button