छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर की चर्चा, ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की

By Dinesh chourasiya

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की है।उन्होंने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा अपना दुःख व्यक्त करते हुए, अपनी संवेदना प्रकट की।

भूपेश बघेल ने नवीन पटनायक से कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दु:ख में साथ खड़े हैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button