CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

क्रशर कारोबारी के बेटे ने की खुदकुशी, शिवनाथ नदी में मिली 2 लाश

दुर्गः राजनांदगांव के क्रशर कारोबारी अशोक सिंघल के बेटे ऋषभ सिंघल ने खुदकुशी कर ली है। ऋषभ सिंघल की लाश शिवनाथ नदी में मिली है। गुरुवार को शिवनाथ नदी से दो शव निकाले गए। इसमें से एक शव की शिनाख्त ऋषभ सिंघल के तौर पर हुई है।

दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि शिवनाथ नदी में दो युवकों की लाश मिली है। पहली लाश की पहचान राजनांदगांव के रहने वाले 26 साल के ऋषभ सिंघल की है। ऋषभ के पास से सुसाइड लेटर मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी की बात लिखी है। दूसरे युवक की शिनाख्त के लिए पूछताछ की जा रही है।

ऋषभ सिंघल के पिता अशोक सिंघल राजनांदगांव के वर्धमान नगर का रहने वाला हैं। उनका अशोक सिंघल नाम से क्रशर प्लांट है। परिजनों ने बता कि करीब चार साल पहले ऋषभ सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद से उसका शरीर पहले की तरह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया। इसके चलते वह डिप्रेशन में रहता था। बुधवार शाम को वह जिम जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।

गुरुवार को पुलिस ने शिवनाथ नदी में उसकी लाश बरामद की। ऋषभ के पास मिले सुसाइड लेटर में उसने लिखा है कि “मुझे माफ कर देना। मैं इस तरह अब और नहीं रह सकता हूं। इतने दिन तक आप लोगों का का चेहरा देखकर जिंदा रहा, लेकिन अब इस तरह और नहीं जी सकता हूं। इसलिए मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं।”

 

Related Articles

Back to top button