अपराध

बीड़ी जलईले…. जब फ्लाइट में स्मोकिंग करने लगा शख्स, गिरफ्तार होने पर बोला -पहली बार प्लेन में बैठा हूं

रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर इसे अचानक फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरू जाना पड़ा. वो फ्लाइट में तो बैठ गया लेकिन उसे आदत थी कि ट्रेन के टॉयलेट में जाकर बीड़ी पीने की। बेंगलुरु पुलिस ने फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में 56 साल के प्रवीण कुमार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर अरेस्ट किया।

दोपहर करीब 1:10 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने पर एयरलाइन के ड्यूटी मैनेजर(deputy manager ) विजय थुलुरु ने प्रवीण कुमार के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। KIA के एक अधिकारी के मुताबिक प्लेन में बैठने से पहले हर पैसेंजर का सिक्योरिटी चेक होता है। उस दौरान सिगरेट या बीड़ी का पता न लगा पाना बड़ी चूक है।

पहली बार प्लेन में बैठा था

आरोपी शख्स अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरु  जा रहा था। यह पहला मौका है, जब किसी को विमान में बीड़ी पीने के मामले में अरेस्ट किया गया।प्रवीण कुमार ने बताया कि वह पहली बार प्लेन में बैठा था। ट्रेन में सफर के दौरान वो अक्सर स्मोकिंग करता है। प्लेन में भी ऐसा कर सकते हैं, यही सोचकर टॉयलेट में बीड़ी पी।

प्लेन में स्मोकिंग के नियमों की जानकारी नहीं
प्रवीण कुमार ने कहा कि उसे प्लेन में स्मोकिंग के नियमों की जानकारी नहीं थी। आरोपी प्रवीण राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। वह रिश्तेदार के निधन पर बेंगलुरु जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स को अभी बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया है। उसने उड़ान के दौरान स्मोकिंग की, लिहाजा उस पर यात्रियों की जान जोखिम में डालने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button