छत्तीसगढ़

महापौर ने वार्ड पार्षद व स्वास्थ्य प्रभारी के साथ बाइक में निकलें,वार्डो में लिया साफ-सफाई एवं नाला सफाई का जायजा

दुर्ग/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड पार्षद व वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू व स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर,पार्षद भास्कर कुंडले,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया एव स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता मोहित मरकाम के साथ बाइक में सवार होकर लिया जायजा वार्ड 43 मुक्त नगर,आदर्श नगर में नाला सफाई को लेकर नाला गैंग लगवाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद दीपक साहू ने बताया कि सहगल ऑटो के सामने सड़क पर पानी लीकेज है।महापौर ने मुक्त नगर आंगनबाड़ी के आस पास झाड़ियों को कटवाने एवं विशेष साफ सफाई के लिए सफाई दरोगा को निर्देशित किया साथ ही सड़क में सी एंड डी मलमा को हटवाने को कहा गया। वही ओल्ड आदर्श नगर  सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान वार्ड वासियों ने मौके पर उपस्थित महापौर को सफाई के लिए वस्तुस्थिति को अवगत कराएं सहित आदर्श नगर विनय राय क्वाटर नम्बर 15 के मकान के पास में पाइप लाइन बिछाने के कार्य अधूरा किया गया है आगे तक नही हो पाया है महापौर ने अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा छुटे हुए पाइप लाइन कार्य को पूरा करेंगे।उन्होंने वार्ड 49 विद्युत नगर पहुँचकर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर नाले को गेंग लगवाकर सफाई करवाने को कहा गया।पार्षद भास्कर कुंडले ने महापौर को बताया कि नाले के आगे में जलकुंभी को निरन्तर सफाई करवाना पड़ेगा,

उन्होंने  द्विवेदी कम्प्लेक्स के सामने गार्डन में मुरुम डलवाने को कहा गया।महापौर ने कहा कि शहर के सभी बड़े एवं छोटे नालो की सफाई का अभियान निगम प्रशासन चला रही है। बरसात में सभी नालो को प्लास्टिक मुक्त करना तथा डेंगू की दस्तक से पहले ड़ेंगू की रोकथाम हेतु तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है शहर सरकार ने अपने निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को साफ और सुरक्षित और व्यवस्थित रखने का संकल्प लिया है,और लगातार नाले नालियों की सफाई के भी जल भराव की स्थिति नही हो रही है। उक्त सफाई निरीक्षण मे सफाई दरोगा सुरेश भारती, सफाई दरोगा मनोहर शिंदे आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button