छत्तीसगढ़

रायपुर राजधानी में नौकरानी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया मना, मालिक ने दे दी ये खौफनाक सजा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर  राजधानी रायपुर के सिमरन सिटी में 3 साल पहले हुए महिला के हत्याकांड का खुलासा हो गया है। महिला की हत्या कोई और नहीं बल्कि उनके ही मकान मालिक ने ही की थी। मकान मालिक ने शारिरीक संबंध बनाने से मना करने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया था। बहरहाल टिकरापारा पुलिस ने मामले में आरोपी मकान मालिक आशीष दत्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला आरोपी आशीष दत्ता के घर झाड़ू पोछा बर्तन का काम करती थी और उसी के घर पर रहती थी। जब आरोपी की पत्नी और बेटी किसी काम से कोलकाता गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने मृतिका से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर महिला के फांसी लगाने की झूठी जानकारी दी।

मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में सूचक आशीष दत्ता तथा उसकी पत्नि सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान आशीष दत्ता का बयान लेने पर वह बार-बार अपना बयान बदलता था एवं पुलिस को गुमराह करने हेतु अलग – अलग कहानियां बनाकर बताता था। जिस पर टीम के सदस्यों का शक उस पर गहरा हुआ तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंत में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष दत्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button