छत्तीसगढ़

रायपुर में पिस्टल और कट्टा बेचते युवक गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दीनदयाल उर्फ दीनू साहू निवासी मुंगेली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दीनदयाल उर्फ दीनू साहू की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल, कट्टा व कारतूस को राह चलते ट्रक चालकों से क्रय करना बताया गया। जिस पर आरोपी दीनदयाल उर्फ दीनू साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 06 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 222/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी – दीनदयाल उर्फ दीनू साहू पिता नारायण प्रसाद साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कसहानार थाना लोरमी जिला मुंगेली हाल पता उरकुरा थाना खमतराई रायपुर।

Related Articles

Back to top button