छत्तीसगढ़

भिलाई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले  जनता  के लिए जरुरी खबर: … आज शाम पेयजल सप्लाई  बंधित हो सकती है

Dinesh chourasiya

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्रवासियों के लिए पेयजल को लेकर बड़ी खबर है। मंगलवार को विद्युत विभाग के मेंटेनेंस के चलते जल शोधन संयंत्र प्रभावित होगा। जिसकी वजह से आंशिक रूप से पेयजल सप्लाई में भिलाई  निगम क्षेत्र के रहवासियों को समस्या हो सकती है।

भिलाई निगम के फिल्टर प्लांट के अभियंता बृजेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, 16 मई दिन मंगलवार को विद्युत विभाग के द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33 केवी विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी। इसका प्रभाव जल शोधन संयंत्र पर भी पड़ेगा। जिससे भिलाई निगम एरिया में शाम के समय पेयजल आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button