Uncategorized

दुर्ग महिलाओं ने हेलमेट और मतदाता जागरुकता के लिए रैली निकाली

By Dinesh chourasiya

क्राइम रिपोर्टर| भिलाई

लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने जागरुकता रैली निकाली गई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के महिला अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षक रैली में शामिल हुए। इस दौरान सभी को यातायात नियम का पालन करने एवं मतदान करने शपथ दिलाई गई।

महिला हेलमेट रैली को उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में 152 महिला अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट एवं यातायात नियमों तथा मतदान के प्रति जागरूक करना था। रैली पटेल चौक से इंदिरा मार्केट, अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, राजेंद्र पार्क चौक, बस स्टैंड होते हुए वापस डीईओ कार्यालय में समाप्त हुई।

इस दौरान डीएसपी ने बताया कि यातायात पुलिस दुर्ग का लक्ष्य 100 फीसदी वाहन चालकों को हेलमेट धारण कराना है। नेशनल हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू में अधिकांश वाहन चालक हेलमेट पहनकर वाहन चलाते दिखाई देने लगे। इसी से प्रेरित होकर तालपुरी, हुड़को, सिंधिया कालोनी के रहवासियों ने अपने कॉलोनी में हेलमेट को अनिवार्य किया है। पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Back to top button