देश-विदेश

पड़ोसी की हैवानियत, पहले किया मासूम बच्चे का अपहरण, फिर कर दिया ये कांड

धार। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के थाना सेक्टर 1 के अंतर्गत एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। मामूली विवाद में पड़ोसी ने ही अपने पड़ोसी के 7 वर्षीय बच्चे की अपहरण कर गला घोट कर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर नगर पालिका पीथमपुर के ट्रेनिंग ग्राउंड के कचरे में फेंक दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शव को टचिंग ग्राउंड से निकलवाया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवराम भील को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। घटना पीथमपुर के सेक्टर एक पहाड़ी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया की कल सुबह हिरण सिंह पारदी द्वारा थाना सेक्टर 1 पर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद क्षेत्र में स्थित टीचिंग ग्राउंड पर बोरी के अंदर एक बच्चे की लाश बरामद की गई।

शिनाख्त करने पर बच्चा की पहचान हुई। फरियादी द्वारा पड़ोसी शिवराम भील पर बच्चे के मडर की शंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो शिवराम फरार था। पुलिस द्वारा राउंड अप कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेशकर दिया गया। हत्या के पीछे फरियादी व आरोपी दोनो के मध्य आए दिन होने वाले विवाद बताए जा है।

Related Articles

Back to top button