
Uncategorized
बालोद जिला के गुंडरदेही में बस पलटने से 15 से 20 लोग घायल चौथिया गई बस वापसी में पलटी, कई की हालत गंभीर
By Dinesh chourasiya
जानकारी के मुताबिक बस में धमतरी से निसाद परिवार चौथिया के लिए गए थे. जहां से वापसी के दौरान बस कचान्दूर नाले के समीप पलट गई. पूरी घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है. घटनास्थल पर ही रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बस पलटने के बाद भारी जोर-जोर से चीख पुकार की आवाज आने लगी आवाज सुनकर दरवाजा खोल घटनास्थल पहुंचा। बाल्टी से पानी लेकर लोगों को पिलाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात लगभग एक बजे एक बस दुर्ग की ओर से आ रही थी। तभी कचांदुर नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीबन 50 से 60 लोग सवार थे। जिसमें 15 लोगों को चोटें आई है, इसमें एक 56 वर्षीया महिला गंभीर है। जिसे रेफर किया गया हैं।
बस के पलटने और लोगों की चीख-पुकार से आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर घायलों की मदद करने में जुट गए। बस के कांच को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 वाहन की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई।











