
भिलाई निगम के अभियंता कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव, किसी को मिला नवीन कार्य तो किसी को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया निर्देश
भिलाईनगर/ भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, किसी को वर्तमान कार्य के साथ दूसरे कार्य की जिम्मेदारी मिली है तो किसी को वर्तमान प्रभार से मुक्त कर कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिसका आदेश आज निगम आयुक्त ने जारी कर दिया है।
आदेश के मुताबिक प्रीति सिंह जोन आयुक्त को वर्तमान कार्य के साथ साथ नोडल अधिकारी एनयूएलएम, आधार, आयुष्मान कार्ड, गोधन योजना के संपूर्ण कार्य, राजस्व अधिकारी एवं आयुक्त द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य, श्रीनिवास पटेल राजस्व अधिकारी को खाद्य, जनगणना, निर्वाचन, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक सर्वेक्षण एवं आयुक्त द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार डी.के. वर्मा कार्यपालन अभियंता को वर्तमान कार्य के साथ उद्यान विभाग से मुक्त कर जोन 05 में कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी मिली है। संजय बागड़े कार्यपालन अभियंता को जोन 04 कार्यपालन अभियंता का कार्य देखेंगे।







वेशराम सिन्हा प्रभारी कार्यपालन अभियंता को वाहन शाखा से मुक्त कर जोन 03 में कार्यपालन अभियंता का कार्य देखेंगे। सी.बी. परगनिहा प्रभारी कार्यपालन अभियंता को वाहन शाखा की जिम्मेदारी मिली है। के.के. गुप्ता प्रभारी कार्यपालन अभियंता परियोजना शाखा देखेंगे। अमरेश लोहिया सहायक अभियंता जोन 02 के कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी मिली है। सुश्री विनीता वर्मा सहायक अभियंता अब जोन 01 में प्रभारी कार्यपालन अभियंता कार्य देखेंगे।
अनिल सिंह सहायक अभियंता को उद्यान विभाग का कार्यपालन का कार्य देखेंगे। आर.एस. राजपूत सहायक अभियंता जोन 01 में सहायक अभियंता कार्य देखेंगे। आलोक पशीने सहायक अभियंता जोन 01 के साथ जोन 03 में भी सहायक अभियंता कार्य देखेंगे। कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता जोन 04 के साथ वर्तमान कार्य के साथ परियोजना शाखा का कार्य देखेंगे।







