छत्तीसगढ़

CG NEWS : एक और ज्योति मौर्य जैसा मामला : मेहनत मजदूरी कर पति ने पत्नी को पढ़ाया, फिर नौकरी लगते ही दो बच्चों को छोड़कर आशिक संग हुई फरार

By Dinesh chourasiya

जांजगीर। CG : जिले इस वक्त चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा मामला सामने आया है। यहां के एक युवक ने मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी की नौकरी लगवाई और अंत में पत्नी किसी और के साथ रहने लगी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव का मामला है।

अनीता बंजारे

अनीता बंजारे

अनीता बंजारे

अनीता बंजारे

जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के अरुण कुमार बंजारे अपनी पत्नी की बेवफाई की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में अनीता बंजारे के साथ हुआ था और उनके 2 बच्चे भी है। रोजी मजदूरी करने वाले अरुण बंजारे ने मेहनत कर पत्नी की नौकरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में लगवाई। इसी बीच पत्नी एक पड़ोसी युवक के संपर्क में आई और अचानक एक दिन ड्यूटी जाने के नाम पर घर से निकली और वापस नहीं आई। अरुण ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ ही रहने लगी है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। नवागढ़ पुलिस जांच में जुट गई है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पत्नी के भाग जाने से 2 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है जिसको लेकर उनका पिता काफी चिंतित है।

Related Articles

Back to top button