छत्तीसगढ़

अपने ही मां के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हो गया था बेटा, इस हॉट सीटों पर रहेगी सबकी नजर  

By Dinesh chourasiya

 

 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने 30 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर (20 सीटें) और 17 नवंबर (70 सीटें) को दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों का फोकस चुनाव प्रचार में है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अगर देखा जाए तो कई मायनों पर महत्वपूर्ण है। प्रदेश में गई हॉट सीट है। इसमें से एक सीट दंतेवाड़ा भी है। इस सीट पर टॉप के लीडर्स इस पूरी ताकत झोक दी है। अब लोगों की नजर इस सीट पर है।

दरअसल, दंतेवाड़ा से विधायक की टिकट जरूर कटा है। लेकिन कांग्रेस ने उसी परिवार के सदस्य को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पहले दिवंगत म​हेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को यहां से विधायक चुना गया था। जिसके बाद बेटे छबिन्द्र कर्मा ने ही बवाल काट दिया था और अपने ही मां के खिलाफ ​छबिन्द्र कर्मा निर्दलीय लड़ने को तैयार हो गए थे। लेकिन फिर बाद में अपना नाम वापस ले लिया।

इसका असर यह हुआ की अंत में हार से मिला और 2018 में भाजपा के भीमा मंडावी को जीत मिली। जिसके बाद 2019 में नक्सलियों ने भीमा मंडावी की हत्या कर दी और फिर इस सीट में उपचुनाव में देवती कर्मा विधायक बनी। कांग्रेस इस बार बगावत का रिस्क नहीं उठाना चाहती थी

 

Related Articles

Back to top button