
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर ट्रक ने ड्राइवर हेल्पर को कुचला , दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत ;
By Dinesh chourasiya




जानकारी के मुताबिक ये हादसा एन एच 53 पर भगतदेवरी के पास हुआ है। जहाँ ट्रक में जैक लगा रहे ट्रक के चालक व परिचालक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे चालक विजय राय उम्र 55 वर्ष निवासी उड़ीसा और परिचालक हरेराम राय उम्र 22 वर्ष निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है की ट्रक उड़ीसा से रायपुर जा रहा था। उसी दौरान एन एच 53 पर भगतदेवरी के पास ट्रक का पिछला टायर पंचर हो गया।
टायर खोलने के लिए चालक व परिचालक जैक लगा रहे थे। तभी उड़ीसा की तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक ने दोनों को रौंदकर फरार हो गये। इधर सांकरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम जांच में जुट गयी है।














