
छत्तीसगढ़
कवर्धा न्यूज़ 💫भाइयों के साथ सो रही थी मुकबधिर महिला, अज्ञात आरोपी ने डरा धमकाकर किया रेप, जांच में जुटी पुलिस
By Dinesh chourasiya
कवर्धा। CG : कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में मुकबधिर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जब महिला अपने दो छोटे भाई के साथ सोई हुई थी तभी अचानक एक सदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसे और महिला के दोनों छोटे भाई को डरा धमकाकर घर से बाहर भेज दिया। उसके बाद युवक महिला से जबरदस्ती करने लगा।
मुकबधिर महिला ने विरोध किया तो आरोपी महिला से मारपीट करने लगा। आखिरकार हवस का पुजारी महिला को अपने जाल में फंसा लिया और शारीरिक शोषण कर मौका देख फरार हो गया। सुबह जब पीड़ित महिला का पिता आया तो महिला ने अपने पिता को आपबीती बताई और उसके बाद महिला और उसके पिता ने कुकदुर थाने में घटना की जानकारी दी।


















