छत्तीसगढ़

प्रशासन की नाक के नीचे जमीन दलाल सक्रिय:प्रतिबंध के बाद भी गुरुर में कर रहे अवैध प्लाटिंग कहीं ना कहीं सरकारी तंत्र भी इसमें में शामिल 

By Dinesh chourasiya

नगर में प्रतिबंध के बाद भी प्लाटिंग का काम धड़ल्ले से कर रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रशासन का डर नहीं है। लगातार खेती जमीन के टुकड़े कर अवैध तरीके से प्लाट काट रहें हैं। इस काम में प्रशासन के ही कुछ लोगों की मिलीभगत है। ऐसे लोग जानकारी होने के बाद भी उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं पहुंचाते।

नगर के वार्ड- 2 की डेढ़ एकड़ जमीन का दो भूमि स्वामी से दलालों ने एग्रीमेंट कराकर प्लाट काटना शुरू कर दिया है। कुछ माह पूर्व शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी ने भूमि स्वामी को नोटिस जारी किया।

कार्य स्थल पर प्लाट काटने से संबंधित निर्माण कार्य प्रतिबंधित किया गया था। अब उसमें मुरुम की सड़क बनाई जा रही है। वहीं प्लाट की बिक्री की भी तैयारी हो गई है। मामले में पटवारी राकेश सिन्हा ने कहा कि हमने प्रतिवेदन एसडीएम को दिया था। भूमि स्वामी को नोटिस जारी किया गया था। काम शुरू होने की जानकारी नहीं है। परीक्षण कर अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button