छत्तीसगढ़

भिलाई न्यूज़ 💫 कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने की घोषणा के खिलाफ भिलाई में प्रदर्शन

By Dinesh chourasiya

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने की बात शामिल की है, जिसके विरोध में शुक्रवार को कुम्हारी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी रेलवे स्टेशन चौक के पास कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया। इससे पहले पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इसके बाद पुतला फूंका। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने पुतले पर आग लगाई वैसे ही पुलिस वालों ने जलते हुए पुतले को पानी डालकर बुझा दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। विरोध प्रदर्शन में प्रवीण राव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button