देश-विदेश

रोड़ किनारे पेड़ से टकराई बाइक, आर्मी जवान और उपसरपंच की मौत

जशपुर: मंगलवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक आर्मी जवान और उपसरपंच की मौत हो गयी. दोनों बाइक में जा रहे थे. ग्राम जरिया के पास दोनों सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृत युवक आपस में चरेरे भाई थे|

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बुमतेल का उपसरपंच वीर कुंवर राम 32 वर्ष पिता रामदास राम मंगलवार की शाम को अपने चचेरे भाई सतीष राम भगत 28 वर्ष पिता ब्रजनाथ राम के साथ पल्सर बाईक से जशपुर के लिए निकले थे|

बताया गया की शाम करीब 6:30 बजे जरिया के पास बाइक चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. इस घटना में बाइक सवार वीरकुंवर और सतीष को सिर में गंभीर चोटें आई थीं. दोनों को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. शाम 6:30 बजे डॉक्टरों ने दोनेां को मृत घोषित कर दिया|

ग्रामीणों ने बताया कि सतीष आर्मी का जवान है जो दिल्ली में पदस्थ था. वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था. गांव आने के बाद वह दोस्तों व परिवार वालों के साथ समय बिता रहा था. मंगलवार की शाम को सतीष अपने चचेरे भाई के साथ बाईक पर सब्जी खरीदने के लिए जशपुर आ रहा था|

 

Related Articles

Back to top button