छत्तीसगढ़

बिरनपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो समुदायों के बीच हुई थी हिंसा

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

  1. : बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू  की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को हत्या के मुख्य आरोपी रसीद मोहम्मद उर्फ कल्लू खान  (51 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हिंसा के बाद 11 अप्रैल को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। दोनों की हत्या के 9 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 8 आरोपियों की गिरफ्तारी 17 अप्रैल को की गई थी। मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 23 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button