छत्तीसगढ़

भिलाई की केनाल‌ रोड अब भगवान परशुराम के नाम हुई ब्राह्मणों द्वारा पूजन कर की गयी विशाल परशुराम की स्थापना, हर साल निकलेगी विशाल शोभायात्रा 

By Dinesh chourasiya

भिलाई  23अप्रैल। आज भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा खुर्सीपार आईटीआई के पीछे केनाल रोड परशु पूजन उपरांत विशाल परशु स्थापना की गई। साथ ही कैनाल रोड का नामकरण भगवान परशुराम मार्ग किया गया। कार्यक्रम शाम 4:30 शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वीरेंद्र पांडेय पूर्व अध्यक्ष वित्त आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्ष समग्र प्रांतीय ब्राह्मण समाज उपस्थित हुए।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि परशु राम केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण सनातन समाज के पूजनीय हैं, ब्राह्मण समाज के द्वारा ही लोगों की शिक्षा दीक्षा का कार्य प्रारंभ से ही किया जाता है। दुर्ग जिला सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रभूनाथ मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जब इस कैनाल रोड का निर्माण हुआ था तभी से मन में इच्छा थी कि इस मार्ग का नाम भगवान परशुराम के मार्ग पर हो, क्योंकि इस मार्ग का निर्माण एक ब्राह्मण ने अपने दृढ़ निश्चय से अनेक अनेक कठिनाइयां आने के बाद भी अपना राजनीतिक नफा और नुकसान बिना सोचे कराया इसलिए मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग होना चाहिए। लंबे समय से ऐसी इच्छा होने के बाद अब जाकर यह सपना पूरा हो सका। भगवान परशुराम चौक से ब्राह्मण समाज ही नहीं संपूर्ण सनातन समाज के लोगों को ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में पार्षद पीयूष मिश्रा ने समाज के सभी लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का धन्यवाद दिया। साथ ही समाज के सभी वरिष्ठों ने निर्णय लिया कि प्रतिवर्ष इस परशुराम चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

Related Articles

Back to top button