
दुर्ग पुलिस का सटोरियों के ऊपर चला चाबुक 5 लोग को सट्टा लगाते समय किया गिरफ्तार ₹52000 जप्त सभी को जेल भेजे गए
By Dinesh chourasiya
अराधना न्यूज़ दुर्ग 21 अप्रैल । पदमनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल रात को बोरसी हाट बाजार उतई टेंपो स्टैंड के पास सट्टा खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 52 हजार नगद जप्त किया गया है । संशोधित नियम धारा 6 जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव वैंकर ने बताया कि थाना प्रभारी पदमनाभपुर एवं थाना के स्टाफ व सीएसपी दुर्ग सिविल टीम के द्वारा 20 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर बोरसी हाट बाजार, उतई टेम्पो स्टैण्ड के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 05 लोगो के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ ( प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही की गई । शासन के संशोधित नियम के तहत अजमानती धारा होने से आरोपीगण मुकेश यादव, इस्लाम अली, साहिल खान, मनोज आचार्य एवं रजत दास उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।















