
Love, SEX और धोखा: शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से 10 साल तक रेप…फिर शादी के लिए किया मना… धोखेबाज प्रेमी FIR के बाद गिरफ्तार..








छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का वादा कर 10 साल से ज्यादा तक युवती से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दोस्ती का बाद लड़की से बड़े-बड़े वादे किए थे। मगर बाद में शादी से मुकर गया है। जिसके बाद पीड़िता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में पी़ड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उर्दना डीपापारा का रहने वाला अविनाश पन्ना से उसकी मुलाकात साल 2012 में हुई थी। अविनाश उसकी क्लासमेट का भाई थी। पीड़िता ने बताया कि उस दौरान वह नाबालिग थी। क्लासमेट के जन्मदिन के दौरान ही उसकी मुलाकात अविनाश से हुई थी।




बताया गया कि मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच लड़के ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर वादा किया मैं तुमसे शादी करूंगा। इस बात की जानकारी जब पीड़िता की सहेली को लगी। तब उसने भी कहा कि मैं घर में बात कर लूंगी। तुम दोनों की शादी हो जाएगी।
आरोपी भी शादी की बात कहकर लड़की से बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। मगर कुछ दिन पहले उसने शादी से इनकार कर दिया।
थाना सिटी कोतवाली में स्थानीय युवती द्वारा उर्दना डीपापारा के अविनाश पन्ना पिता बिलासुस पन्ना पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने तथा अविनाश की बहन अग्रेनसिया पन्ना द्वारा उसके भाई का सहयोग करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराया गया है ।

पीड़िता ने बताया कि अविनाश की बहन अग्रेनसिया पन्ना उसकी क्लास मेट थी । अविनाश मेलजोल बढ़ाकर प्रेम संबंध बनाया । वर्ष 2012 में इसके बर्थडे पर अविनाश अपने घर बुलाया और मौका देखकर गांव के पीछे जंगल ले जाकर बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया । उस समय नाबालिग थी, अग्रेनसिया को दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर उसके भाई से शादी करायेंगे कहा करती थी । कई साल तक शारीरिक शोषण करने बाद अविनाश शादी से इंकार कर दिया और थाने में रिपोर्ट करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था । युवती घर परिवार में सलाह होकर अविनाश और अग्रेनसिया पन्ना पर कार्यवाही के लिये आवेदन दिया गया । आवेदन पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 376, 34 आईपीसी, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया गया । आरोपियों की पतासाजी दौरान आरोपी अविनाश पन्ना पिता बिलासुस पन्ना उम्र 31 साल निवासी उर्दना डीपापारा को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज गया है । आरोपिया अग्रेनसिया पन्ना की सघन पतासाजी की जा रही है







