छत्तीसगढ़

CG NEWS : तेज रफ्तार ने ली जान : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

By Dinesh chourasiya

रायगढ़। CG : जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां उरगा थानांतर्गत बरपाली चैक के पास एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी  के अनुसार तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। हाईवा चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है। जो बालको से राखड़ लेकर मड़वारानी गया था जहां से राखड़ छोड़कर वापस लौट रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को उठवाकर जिला अस्पताल मेडिकल काॅलेज भिजवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button