
भिलाई न्यूज़ 💫पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा : आयोजकों की जिला व पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक, सभा स्थल की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे से, होगी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
By Dinesh chourasiya
“पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा : आयोजकों की जिला व पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक, सभा स्थल की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे से, होगी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
भिलाई नगर, 19 अप्रैल। भारत के विख्यात शिव महापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले एक बार फिर भिलाई आ रहे हैं। उनकी कथा का आयोजन 25 अप्रैल से लेकर 1 मई तक किया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 भिलाई में आज आयोजकों के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीएम ने बैठक की जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी, निगम अधिकारी, बीएसपी अधिकारी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में श्री राम जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष पांडे के द्वारा आयोजन समिति की ओर से अपना पक्ष रखा गया।







आपको बता दें कि शिव महापुराण कथा का आयोजन भिलाई के जीवन आनंद फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में लाखों की संख्या में भक्तगण आएंगे। इसे देखते हुए कथा के लिए जयंती स्टेडियम को चुना गया है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरणों में है। आयोजकों के द्वारा कथा स्थल जयंती स्टेडियम में गर्मी के मौसम को देखते हुए एवं भक्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई गई है, आज सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के पुलिस कंट्रोल रूम में एडीएम जागेश्वर कौशल, तहसीलदार क्षमा यदु, एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी वैभव बैंकर, सीएसपी निखिल राखेचा, निगम और बीएसपी के अधिकारी, संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर मौजूद रहे।
सीसीटीवी से होगी निगरानी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर संजय ध्रुव ने बताया कि जयंती स्टेडियम सभा स्थल पर कुल 4 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। दो प्रवेश द्वार वीआईपी के लिए आरक्षित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे सभा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा निगरानी की जाएगी। ताकि 1 सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।




पुलिस मुख्यालय से मिलेगा अतिरिक्त बल
एसपी संजय तू ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा के इस कार्यक्रम को लेकर के चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है । स्थानीय बल के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल आवंटित किया जा रहा है यह कितनी संख्या में होगा, यह जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है







