
BREAKING NEWS DURG राकेश जिंदल राइस मिल में लगी भीषण आग, आज सुबह 4 बजे तक बुझाते रहे फायर कर्मी, 6 घंटे तक फोम, पानी से की गई आग पर काबू पाया गया
Dinesh chourasiya
दुर्ग 17 अप्रैल । पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रखुरी में स्थित राकेश जिंदल इंडस्ट्री ( राइस मिल ) में भीषण आग को 6 घंटे तक कल रात 10:15 बजे से लेकर आज सुबह 4:15 बजे तक किए गए कड़े परिश्रम के बाद जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के फायर कर्मियों द्वारा बुझाया गया। करीब 15 गाड़ी पानी एवं फॉर्म की बौछार की गई एवं आग को गोदाम तक जाने से रोका गया इस भीषण आगजनी में जान माल की बड़ी हानि हुई है।







अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यालय नंबर 0788 2320120 कल रात 10:16 बजे के लगभग सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रखुरी में स्थित राकेश जिंदल इंडस्ट्री ( राइस मिल ) में भीषण आग लग गई है। इस पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन टीम को राइस मिल के लिए रवाना हुई और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने , 6 घंटे की कड़ी मशक़्क़त से 15 गाड़ी पानी एवं फ़ोम की मदद से आग पर क़ाबू पाया और आग को आगे के गोदाम पर बढ़ाने से रोक लिया गया। ज़िले में एक बड़ा हादसा हुआ और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह शिफ्ट प्रभारी – एफ प्रवीण बारा फायरमेन- पराग भोसले , नागेश्वर मार्कंडेय , धर्मेन्द्र , शरद मेश्राम , योगेश्वर ,राजु लाल, हीरामन , शारदा , घनश्याम यादव ने टीम बनाकर आग को समय पर सुरक्षित रूप से काबू किया गया। स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ । किसी भी प्रकार की आगज़नी घटना होने पर तुरंत 112 डायल करें







