Uncategorized

रायपुर में फिर सड़क पर केक-कटिंग कार पर 5-6 केक रखे, आतिशबाजी की, 5 युवकों पर FIR; मेयर के बेटे पर भी हुआ है एक्शन दो पुलिस हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

रायपुर में बीच सड़क पर फिर एक बार केक काटा गया है। युवकों ने जमकर शोर मचाते हुए हुए सड़क पर जमकर आतिशबाजी की। आमानाका पुलिस ने 5 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं, केक कटिंग मामले में शनिवार को महापौर मीनल चौबे के बेटे पर भी एक्शन हुआ था।

आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो टाटीबंध के उदया सोसायटी सेक्टर-2 का था। यहां बीच सड़क पर करीब 5-6 लड़के केक काटते दिख रहे हैं। उन्होंने आतिशबाजी कर शोरगुल भी किया। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस मामले में पुलिस ने 5 लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

5 लड़कों के खिलाफ FIR

इस मामले में आमानाका पुलिस ने करणवीर सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। वायरल वीडियो में बाकी युवक करणवीर का ही जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इसके अलावा हरमन सिंह, संस्कार झा, विधिक करकसे और विजय जेठानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, फिलहाल मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

महापौर के बेटे के खिलाफ भी हुआ एक्शन

रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे ने 27 फरवरी की देर रात कानून तोड़ा था। इसी दिन मां मीनल ने मेयर पद की शपथ भी ली थी। मेहुल चौबे ने चंगोरा भाटा इलाके में सड़क पर दोस्तों के साथ केक काटा। आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया। जबकि सड़क पर ऐसा करना बैन है।

Related Articles

Back to top button