CG के बेमेतरा में कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर, लगी आग गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर, दूसरे के पैर में चोट, लाखों की दवाइयां राख
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। एक ड्राइवर की हालत गंभीर है, जबकि दूसरा फरार है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजी टोल प्लाजा के पास का है।
मिली जानकारी के मुताबिक डस्ट से भरे ट्रक के टायर पंचर हो गए थे, जिसके टायर बदले जा रहे थे। इस दौरान दवाइयों और अन्य सामानों से भरे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की तुरंत दोनों गाड़ियों में आग लग गई।







ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई और भाग गया
बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और कंटेनर में भरे लाखों के सामान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि कंटेनर के ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई और गाड़ी को छोड़कर भाग गया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम




राहगीरों ने तत्काल इसकी जानकारी बेमेतरा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर बेमेतरा SDOP मनोज तिर्की, TI चंद्रदेव वर्मा और यातायात पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंची। आनन-फानन में कवर्धा और बेमेतरा से फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। आग पर काबू पा लिया गया है।

कंटेनर छोड़कर भागे ड्राइवर को खोज रही पुलिस
बेमेतरा SDOP मनोज तिर्की ने कहा कि कंटेनर छोड़कर भागे ड्राइवर की पतासाजी की जा रही है। वहीं ट्रक ड्राइवर के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




