Uncategorized

भिलाई के जोन 1 खुर्सीपार में  देर रात  मां बाप से विवाद कर रहा युवक को पड़ोसी समझाने गया तो पड़ोसी से चाकू के नोक पर की मारपीट  छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला लिया विवेचना में 

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाई । देर रात अपने माता पिता से गाली गलौज कर उत्पात मचा रहे युवक का शोर सुन जब पड़ोसी ने आपत्ति की तो युवक मारपीट पर उतारू हो गया। उसने पड़ोसी पर लात घूंसे चलाए और चाकू निकाल पुलिस में कंप्लेन करने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात पीड़ित की शिकायत पर छावनी पुलिस ने आरोपी सूर्य कुमार डहरे निवासी सोनिया गांधी नगर वार्ड 38 सड़क-7 भिलाई के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि हरेंद्र चौरसिया (57 वर्ष) निवासी सोनिया गांधी नगर वार्ड 38 सड़क-7 निवासी ने शिकायत की है कि कल देर रात डेढ़ बजे उनके घर के सामने जोर जोर से आवाज आने पर बाहर निकल कर देखा तो मोहल्ले का रहने वाला सूर्य कुमार डहरे अपने माता पिता को तेज आवाज में गाली दे दुर्व्यवहार कर रहा है। उसके घर से बाहर निकलकर गाली गुप्तार करने से हरेंद्र ने मना किया तो सूर्य कुमार डहरे उसे गालियां देता हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। लोगों के बीच बचाव बाद आरोपी ने जेब से चाकू निकाल धमकाया कि अगर पुलिस में रिपोर्ट करेगा तो जान से मार दूंगा। हरेंद्र के होंठ एवं गाल में चोट आयी है। मोहल्ले के अखली एवं दिनेश चौरसिया के बीच बचाव बाद युवक वहां से निकल गया।

Related Articles

Back to top button