Uncategorized

महाकुंभ में आखिरी वीकेंड पर आज से फिर भीड़:VIP घाट फुल, आम लोग 10km तक पैदल चलने को मजबूर; बाहर से शहर के अंदर तक जाम

By Dinesh chourasiya

महाकुंभ में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक 68.09 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक करीब 58.71 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।

सीएम योगी ने गुरुवार को महाकुंभ से जुड़े अफसरों के साथ मीटिंग की। कहा- बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम आ रहे हैं। व्यवस्था में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े।

महाकुंभ का आज 40वां दिन है। 35 से ज्यादा VIP संगम स्नान करेंगे। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। दोपहर 12 बजे तक 68.09 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 58.71 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ बढ़ गई है, क्योंकि आखिरी वीकेंड है। प्रयागराज के एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक भीषण जाम लगा है। 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है।

Related Articles

Back to top button