
छत्तीसगढ़
बेमेतरा में युवक की हत्या के विरोध में प्रदेश भर में उमड़ा आक्रोश-हिंसक घटना में मृत युवक को नेहरू चौक में दी गई श्रद्धांजलि
By Dinesh chourasiya
इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। कल विश्व हिंदू परिषद और सर्व आदिवासी समाज के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया गया है।







वही आज बिलासपुर के नेहरू चौक में युवाओं के द्वारा मोमबत्ती जलाकर बेमेतरा की हिंसक घटना में मारे गए साहू समाज के युवक भुनेश्वर साहू को श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के युवा और महिलाएं भी उपस्थित रहीं।







