Uncategorized

CG में खुद के अपहरण की साजिश रच कर घर वाले से मांगे  50 हजार की फिरौती अब तीन आरोपी गए जेल 

By Dinesh chourasiya

खुद के अपहरण की साजिश रचने वाला युवक गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद के अपहरण की साजिश रचकर अपने घर वालों से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने वाला युवक को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर के तोरवा थाने में 23 वर्षीय निर्मल पटेल के अपहरण की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने साइबर क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से तकनीकी सहायता प्राप्त कर अपहृत निर्मल (23) और उसके दो साथियों राकेश बाघ (25 वर्ष) और अजय कुमार चौहान (27 वर्ष) को ढूंढ निकाला, फिलहाल तीनों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घर वालों को फोन कर 50 हजार फिरौती मांगी

शहर के तोरवा पुलिस स्टेशन में राजकुमार पटेल ने 10 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा निर्मल पटेल ने 9 अगस्त की रात करीब 8 बजे फोन कर बताया कि वह एक लड़की से मिलने के लिए बिलासपुर आया था। इसी दौरान कुछ लोग बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर उसे पकड़कर 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। एक दो बार बात होने के बाद निर्मल का फोन बंद हो गया।

अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से तकनीकी सहायता प्राप्त कर पतासाजी शुरू की गई। खोजबीन के दौरान अपहृत निर्मल पटेल को बरामद किया। निर्मल पटेल महासमुंद जिले के बसना का रहने वाला है।

आरोपियों को भेजा गया जेल

पूछताछ करने पर निर्मल ने अपने साथियों राजेश बाघ और अजय चौहान के साथ मिलकर साजिश पूर्वक आपराधिक षडयंत्र रचना स्वीकार किया। इसके आधार पर प्रकरण में 61 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button