
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,इन जिलों में हो सकती है बारिश,जानें कहां कैसा रहेगा मौस

छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। नारायणपुर कांकेर बालोद धमतरी महासमुंद दुर्ग रायपुर बीजापुर बस्तर कोंडागांव में एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी थी।







मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ के मध्य भाग से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई पर बनी हुई है। दूसरी उत्तर-पूर्व बंग्लादेश से उत्तरी ओडिशा तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक है। दोनों ही छत्तीसगढ़ से गुजर रही हैं और खाड़ी से बादलों को खींच रही हैं। इसीलिए प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी नमी आ रही है। यही नहीं, ज्यादा नमी आने से हवा की गति भी अनियमित हो रही है। अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।राज्य के कई इलाकों में गर्मी के शुरुआती दिनों से ही मौसम बदला हुआ है। गर्मी अब तक गायब है, इसकी जगह बादल छाए हैं, अंधड़ चल रहे हैं और बारिश हो रही है।











