छत्तीसगढ़

खाई में गिरी बस, 6 पर्यटकों की मौत, बर्फ के बीच 150 लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

डेस्क। बर्फीले तूफान व हिमस्खलन के चलते यात्री बस खाई में जा गिरी। छह पर्यटकों की बर्फ में दब कर मौत हो गई वही 150 पर्यटक अभी भी बर्फ के नीचे दबे हैं। 30 पर्यटकों को रेस्क्यू करके निकाल लिया गया है। घटना दोपहर 12 बजे नाथुला दर्रे से गंगटोक को जोड़ने वाले मार्ग पर हुई।

पर्यटकों से भरी बस जब नाथुला दर्रे को गंगटोक से जोड़ने वाले मार्ग पर जा रही थी तब इस मार्ग पर अचानक हिमस्खलन होने लगा व बर्फीला तूफान आने लगा जिसके चलते यात्री बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और यात्री बस सीधे खाई में जा गिरी। सभी यात्री बर्फ में दब गए। हादसे में चार पुरुष, एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। 30 पर्यटकों का रेस्क्यू कर लिया गया है। अभी भी 150 पर्यटक बर्फ में फंसे हुए हैं। इस मार्ग पर दुर्घटना हुई उसे जवाहरलाल नेहरू मार्ग कहा जाता है।

बताया जाता है कि जिस मार्ग पर बस गई थी वहां जाने के लिए परमिशन लगती है पर बस बिना परमिशन के ही वहां चली गई थी। बस को 13 वे मील तक जाने की परमिशन थी पर वह 15 मील तक बिना अनुमति के चली गई थी। यह घटना 15 वे मील में ही हुई है। घायलों को एसटीएनएम अस्पताल व सेंट्रल अस्पताल में दाखिल किया गया वहीं रास्ते से बर्फ हटाने के साथ ही राहत कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button