
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मां के बाद,💫 अब दादी ने खुद की नवजात पोति को उतारा मौत के घाट, वजह जान हो जाएँगे हैरान…
By Dinesh chourasiya












CG NEWS✍️ : सूरजपुर जिले में पोते की चाह में दादी ने अपनी 15 दिन की नवजात पोती को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बहू ने 15 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से सास उससे झगड़ा करती रहती थी और बेटी पैदा होने पर प्रतिदन ताने मारती थी।
करंजी पुलिस चौकी क्षेत्र में 15 दिन की नवजात बच्ची के हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवजात बच्ची की दादी है। दरअसल नवजात बच्ची के परिजन ने पुलिस को सूचना दिए की 15 दिन की नवजात बच्ची को किसी के द्वारा उठाकर ले जाया गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। ऐसे में खोजबीन के दौरान पुलिस को घर के कुएं में ही नवजात बच्ची की लाश मिली।








