
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, आंधी व वज्रपात की भी आशंका, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..








रायपुर। 6 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक द्रोणिका /हवा की अनियमित गति छत्तीसगढ़ के मध्य भाग से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।




दूसरा द्रोणिका उत्तर-पूर्व बांग्लादेश से उत्तर उड़ीसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। 07 अप्रैल को आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कोई महत्वपूर्ण मौसम नहीं है। मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ लॉन्ग के साथ मोटे तौर पर चलता है।







