
RAIPUR NEWS : राजधानी में हनुमान जयंती के अवसर पर धूमधाम से निकाली जाएगी शोभायात्रा, पुलिस ने आयोजन समिति के सदस्यों की ली बैठक, दिए यह निर्देश
By Dinesh chourasiya




रायपुर। RAIPUR NEWS : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशान्त अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशानुसार मयंक गुर्जर (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर द्वारा आज दिनांक 05/04/2023 को आजाद चौक अनुभाग समस्त आयोजन समितियों के अध्यक्षों की मीटिंग आयोजित कर दिनांक 06/04/2023 को निकाले जाने वाले शोभायात्रा के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमे स्वर में करनेर में करने, आम जनता को बाधित ना करने, किसी प्रकार की यातायात अवरुद्ध ना करने, शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्वयं स्वयं सेवक रखने, सकरी गलियों में शोभा यात्रा ना निकालने तथा शोभा यात्रा के दौरान अस्त्र/शस्त्र लेकर ना चलने व यात्रा के दौरान किसी प्रकार का अवैध अस्त्र शस्त्र लेकर चलना पाए जाने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।















