
अंधविश्वास के चक्कर में अपने ही 6 महीने के बच्चे की जान ले ली एक कलयुगी मां पुलिस को गुमराह किया की बच्चा चोरी हो गया
By Dinesh chourasiya
“DURG। BREAKING NEWS । 6 महीने के नवजात बच्चे की मृत्यु के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल नगपुरा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक 6 महीने के बच्चे की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद यह सामने आया था कि बच्चे को जिंदा तालाब में फेंका गया है। बताया जा रहा था की मां जब घर से शौच करने बाहर गई थी तब बच्चा वहां नहीं था बच्चा चोरी हो चुका था। इस मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।कलयुगी मां ने अपने 6 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। सीसीटीवी कैमरे में यह साफ साफ दिखाई दे रहा है कि रात को वह अपने बच्चे को लेकर भी निकलती है। इसके बाद से ही बच्चा लापता हो जाता है। अंधविश्वास को इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है। अधिक जानकारी पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद सामने आएगी। दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी महिला किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त है और झाड़-फूंक अंधविश्वास में उसका विश्वास है। इस मामले में पुलिस ने ज्यादा खुलासा नहीं किया है हो सकता है डॉ अभिषेक पल्लो एसपी दुर्ग द्वारा कल पीसी बुलाकर खुलासा कर सकते हैं


















