
छत्तीसगढ़शिक्षा-नौकरी
Principal suspended:12वीं की छात्रा से की थी परीक्षा में बैठने और पास करने के नाम पर रिश्वत की मांग…
अंबिकापुर; सरगुजा संभाग के आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र ने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर के प्रस्ताव पर शासकीय उच्चतर माध्यिक विद्यालय चन्द्रमेंढ़ा के प्राचार्य अरूण पांडेय को निलंबित किया है। निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया बैकुण्ठपुर निर्धारित किया गया है। निलंबित अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
आपको बता दें कि, प्राचार्य अरूण पांडेय द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के अनुमति देने तथा उन्हें परीक्षा में पास के नाम पर पैसे की मांग की गई थी। जिसके फलस्वरूप उनके खिलाफ थाना झिलमिली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।














