छत्तीसगढ़

BHILAI BREKING NEWS सुपेला गदा चौक से शराब दुकान हटाने फिर धरने पर बैठे आंदोलनकारी, जारी किया गया अल्टीमेटम

By Dinesh chourasiya

भिलाई सुपेला गदा चौक से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर युवा शक्ति संगठन ने रविवार से फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष मदन सेन ने बताया कि पहले संगठन के निरंतर आंदोलन पर कलेक्टर ने निगमायुक्त को जल्द ही स्थानांतरित करने आदेशित किया था। अब निगम आयुक्त रोहित व्यास कह रहे हैं कि पहले केवल देसी शराब दुकान हटाई जाएगी।

3 लाख बजट स्वीकृत होते ही तत्काल शराब दुकान स्थानांतरित कर दी जाएगी। जबकि आंदोलनकारी देसी और अंग्रेजी दोनों शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर निकट भविष्य में प्रशासन इस शराब दुकान को नहीं हटाता तो बड़ा जन आंदोलन फिर खड़ा किया जाएगा।

धरने में प्रमुख रूप से शामिल श्री राम जन्मोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पांडे, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद संतोष मौर्या ने कहा कि आम जनमानस की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए शराब दुकान शीघ्र हटाया जाना चाहिए अन्यथा अब नगर निगम एवं थाने का घेराव किया जाएगा।

समिति के संरक्षक शारदा गुप्ता और पारस जंघेल के नेतृत्व में इसके लिए 2019 से निरंतर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। साथ ही मशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान एवं मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पदयात्रा तक की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा है।

प्रशासन ने नहीं की कोई पहल, खटाल का भी विरोध
प्रशासन ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। युवा शक्ति संगठन ने मांग कि है कि जब क्षेत्र की समस्त डेयरियों को इकट्ठा कर गोकुलधाम बनाया जा सकता है, इसी तर्ज पर सभी शराब दुकानों को एक जगह इकट्ठा कर भट्टीपारा बनाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद महेश वर्मा, ज़ुनैब खान, रमेश श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, भारती बेन, नीशु पांडे, नितेश मिश्रा, गुरनाम सिंह, राजेश केसरवानी, अखिलेश वर्मा, जेपी घनघोरकर, केशव पटेल, पिंकू तिवारी, धनेश्वर चौहान, राजा पेंटर, भागवत प्रसाद देशमुख, मणि वर्मा, प्रीति सेन, आरती देवांगन, जितेंद्र साहू, संजय साहू, नवीन सिंह, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button