छत्तीसगढ़

भिलाई निगम से 8 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस भी हुए रिटायर, सभागार में दी गई भावभीनी विदाई

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई से 8 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। सभागार में इन्हे विधिवत रूप से विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का कार्यभार देख रहे सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस भी रिटायर हो गए। फणींद्र बोस स्वच्छता निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इनके साथ प्रकाश अग्रवाल राजस्व निरीक्षक जोकि जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर पदस्थ थे, आशा नारनवारे पंप सहायक जोकि मदर टैरेसा नगर जोन में पदस्थ थी, सखाराम सफाई कामगार जोकि नेहरू नगर जोन क्रमांक एक में पदस्थ थे, धरमू सफाई कामगार जोकि नेहरू नगर जोन क्रमांक एक में पदस्थ थे, हरि कृष्णा सफाई कामगार जोकि नेहरू नगर जोन क्रमांक एक में पदस्थ थे, जमुना बाई मजदूर जोकि नेहरू नगर जोन क्रमांक एक में पदस्थ थी तथा अमलू बाई सफाई कामगार जोकि शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 पदस्थ थी यह सभी 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद भिलाई निगम से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

सेवानिवृत्त के अवसर पर 31 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को निगम के सभागार में इन सभी को अधिकारी/कर्मचारियों ने मिलकर विदाई दी। सेवानिवृत्त वाले कर्मचारियों को साल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह आदि भेंट किया गया इस मौके पर इनके परिजन भी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त हर किसी शासकीय कर्मचारी को होना ही है, इसके बाद का जीवन परिवार के साथ व्यतीत करने का अच्छा मौका मिलता है। वही सामाजिक गतिविधियों में भी कर्मचारी समय दे पाते हैं। सेवानिवृत्त के अवसर पर अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा तथा अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button