छत्तीसगढ़

CG इंजीनियर की दर्दनाक मौत : खड़े डंपर से तेज रफ्तार एसयूवी टकराई, हादसे में इंजीनियर की दर्दनाक मौत, दो युवती सहित 3 की हालत गंभीर

 

 

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

रायपुर 2 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा क्षेत्र मेें तेज रफ्तार एसयूवी कार सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गयी। इस दर्दनाक हादसे में एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गये, वही कार में सवार अंडानी ग्रुप कोरबा प्रोजेक्ट में पदस्थ इंजीनियर की मौत हो गयी, जबकि दो युवती सहित तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।सड़क हादसे का ये मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि रायपुर के जोरा इलाके में ये हादसा  घटित हुई। पुलिस के मुताबिक एसयूवी कार में 4 लोग सवार थे, और तेज रफ्तार से जा रही एसयूवी कार सड़क किनारे खड़ी डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये। वही कार चला रहे जगन्नाथ टोप्पो को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गयी।

 

दुर्घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर काम में फंसे आदित्य मिश्रा, स्नेहा सिंह और महिमा सिंह को बाहर निकाला गया। सभी को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक जगन्नाथ अडानी ग्रुप के कोरबा स्थित डोलनार प्रोजेक्ट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। सड़क दुर्घटना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button