छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल का आज दुर्ग जिला दौरा करेंगे जनता से सीधा संवाद सुनेगे लोगों की समस्या

By Dinesh chourasiya

 

By Dinesh chourasiya

भिलाई। मुख्यमंत्री बघेल आज दुर्ग विधानसभा में भेंट मुलाकात करेंगे। वे पुरई में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 10 करोड़ 71 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 26 लाख रुपए के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हितग्राहियों को 30 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व. श्री प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनारण भी करेंगे। इसके साथ ही वे ग्राम निकुम में दाऊ रामचंद्र देशमुख स्मृति में हो रहे प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

Related Articles

Back to top button