छत्तीसगढ़बिहार

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्यवाही /दिनांक 31/03/2023 को रात में विशेष अभियान चलाकर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 105 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।

By Dinesh chourasiya

दिनांक 01.04.2023:-यातायात पुलिस – दुर्ग में देर रात विशेष अभियान चलाकर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 105 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई की

154 वाहन चालको का लाइसेंस भी निलंबित कराया गया।मार्च माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5049 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई  1200 से ज्यादा बिना हेलमेट एवं 900 से अधिक बिना सीट बेल्ट लगाये चालको पर की गई कार्यवाही।*_

डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग निर्देश पर एवं श्रीमान   डीएसपी यातायात पुलिस सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक,  यातायात  के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओ के प्रमुख कारण जैसे दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, शराब का सेवन कर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाना एवं तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालको के उपर मार्च माह में  कुल-5049  कार्यवाही की गई जिसमें 1237 बिना हेलमेट, 952 बिना सीट बेल्ट, 843 तीन सवारी, 88 मोडिफाई सायलेंसर/बिना नंबर एवं 105 शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं अन्य धाराओं में वाहन चालको के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाईन के अनुसार  154 वाहन चालको का लायसेंस भी निलंबन कराया गया।

*यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्रतिदिन जिले अलग-अलग प्रमुख मार्गों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के ऊपर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इस विशेष अभियान कार्यवाही की वजह से इस माह सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। पुलिस यातायात विभाग द्वारा अपील-   यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिकों से लगातार अपील करते आ रही है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालन करे ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहे और सामने वाले को सुरक्षित आवागमन करने दे जिससे आप किसी गंभीर सडक दुर्घटना कि शिकार नहीं होगें।

 

 

Related Articles

Back to top button