छत्तीसगढ़

घर में घुसकर बाप-बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में पिता की मौत हो गई है, वहीं बेटा घायल है।

रायपुर।   तिल्दा नेवरा थाना इलाके में घर में घुसकर बाप-बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में पिता की मौत हो गई है, वहीं बेटा घायल है। सूचना पर तिल्दा थाना पुलिस समेत साइबर और FSL की टीमें मौके पर पहुंची है। घायल बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जलसो गांव निवासी आशु उइके उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। इलाके में रंगदारी का वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते आरोपित आशु उइके ने साथियों के साथ मिलकर कुंदरू गांव निवासी जितेन्द्र पाल के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियो के हमले में जितेंद्र का बेटा आयुष घायल हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button