
BHILAI BREKING NEWS: बंद हो रही है नेहरू नगर की चौपाटी…
BHILAI BREKING NEWS: बंद हो रही है नेहरू नगर की चौपाटी… आखिरी दिन सभी स्टॉल्स पर फूड फ्री
By
Dinesh Chourasiya
भिलाई। नेहरू चौक से लगा चौपाटी अब बंद होने वाला है। यहां के स्टॉल अब लोगों को उनका स्वादिष्ट खाना नहीं परोसेंगे। मंगलवार को चौपाटी का अंतिम दिन है और इस अवसर पर क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार शाम से चौपाटी के सभी स्टॉल्स पर फ्री में फूड मिलेगा। वहीं बुधवार से चौपाटी बंद हो जाएगी।







बतां दें नेहरू नगर चौपाटी एक रूपए में फूड देने के लिए पूरे भिलाई में फेमस है। यहां पर एक रूपए के टोकन के लिए लोगों की कतार लगी रहती है। ऐसा चौपाटी अब लोगों के लिए बंद होने जा रहा है। चौपाटी के संचालकों ने निजी कारणों से इसे बंद करने का फैसला किया है। आज शाम को भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ इस चौपाटी को बंद किया जा रहा है। क्लोजिंग सेरेमनी के मौके पर सभी स्टॉल्स में फ्री फूड मिलेगा।







