छत्तीसगढ़

शिव मंदिर के बाहर बैठी महिला को दारोगा ने पीटा, जोरदार थप्पड़ मारकर भगाया…देखें वीडियो…

Desk;-महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर के बाहर बैठकर फूल और प्रसाद बेच रहीं महिला के साथ दारोगा ने मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है. इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद रही। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के चलते गोरखपुर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। राजघाट थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर पर भक्त भारी संख्या में दर्शन करने शनिवार 18 फरवरी अल सुबह से ही पहुंच रहे थे। मारपीट का जो वीडियो सामने आया वह भी सुबह का बताया जा रहा है। मंदिर के बाहर पूजन सामग्री बेचने के लिए कई दुकानदार अपनी दुकान लगाए बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इसी बीच दारोगा कुंअर गौरव सिंह महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों संग महिलाओं को हटाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और महिलाओं के बीच बहस भी होती है। इनमें से एक महिला पुलिस टीम को अपशब्द कहती भी सुनाई दी। इसके बाद दारोगा एक महिला को जबरदस्ती अपने साथ ले जाते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है। पीछ से रोने और चिल्लाने की आवाज भी आ रही है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर किसी का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मारपीट का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यहां देखिए वीडियो…

Related Articles

Back to top button